फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना मान्यता चल रहे 41 मदरसों पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में 41 गैर मान्यता मदरसे संचालित हैं। वहीं, 16 मदरसों में सिर्फ उर्दू, अरबी और कुरान की शिक्षा दी जा रही है, जबकि शासनादेश में सभी विषयों को पढ़ाना है। एक साल पहले सभी गैर पंजीकृत मदरसों का सत्यापन हो चुका है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि विभाग से कई दिनों पहले ही बिना मान्यता चल रहे 41 मदरसों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 152 मदरसों का संचालन हो रहा था। वर्ष 2022 में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले के सभी मदरसों का सत्यापन किया। इसमें गैर पंजीकृत मदरसों की संख्या 41 है। इनमें कुल 3,706 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। 16 मदरसे ऐसे हैं, जहां 1,037 बच्चों को सिर्फ उर्दू, कुरान और अरबी की ही तालीम दी जा रही है। अन्य 25 गैर पंजीकृत मदरसों में बच्चों को उर्दू, कुरान के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी और गणित, विज्ञान की भी शिक्षा दी जा रही है। सभी गैर मान्यता के चल रहे 41 मदरसों की सूची अल्पसंख्यक अधिकारी ने बनाकर बीते साल नवंबर में भेजी थी। बुधवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के 513 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी। लेकिन जिले से सूची जाने के बाद कोई भी दिशा निर्देश नहीं मिलने की बात कही जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक गैर पंजीकृत मदरसे
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक गैर पंजीकृत मदरसे संचालित हैं। शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र तुराब अली का पुरवा, बहरामपुर, मसवानी, शहर के आजाद नगर, गांव हसवां, मंझूपुर, सरायं खरगू, चखेड़ी, ललौली, गाजीपुर, खखरेरू, मंगरेमऊ, बिंदकी क्षेत्र के गांव दलेलखेड़ा, जाफरगंज, प्रतापपुर, कोरवां, आलमगंज, गौरी, जिगनी सहित कई इलाकों में गैर पंजीकृत मदरसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें