फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लम घोप कर हत्या, पुलिस ने लिखी गैर इरादतन

विज्ञापन
जाफरगंज में मृतक के दरवाजे ग्रामीणों की भीड़ व मौजूद पुलिस - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज(फतेहपुर)। थानाक्षेत्र के मधियाखेड़ा गांव में रविवार देर शाम बल्लम घोंप कर की गई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्का करने के लिए धाराओं को बदला है। पुलिस ने बल्लम भी बदल दिया है। मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को जेल भेज दिया है। जबकि एक अन्य बेटे और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सात बजे मधियाखेड़ा गांव के पंचा कुरील पानी भरने के लिए पड़ोस में लगे हैंडपंप पर गए थे। हैंडपंप छोटेलाल के दरवाजे पर लगा है। पानी भरने के दौरान छोटेलाल ने लाठियों से हमला बोल दिया था, जबकि बेटा ननकाई बल्लम से प्रहार करने लगा था। बताते हैं कि बल्लम से ननकाई ने पंचा के गले में पहले दो वार किए फिर सिर पर बल्लम घोप दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता व बेटे को रात में ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस कप्तान प्रशांत वर्मा भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में जो लिखापढ़ी की उससे न केवल मृतक का परिवार अवाक रह गया बल्कि ग्रामीण भी पुलिस की कार्रवाई से भौचक्के हैं। मृतक के बेटे ससवेंद्र ने बताया कि उसने बल्लम से पिता को मौत के घाट उतारने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस हल्का करने के लिए गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पिता की जिस बल्लम से हत्या की गई थी, उसे भी बदल दिया गया।
उधर, जाफरगंज थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे शशि बिंद की पत्नी पिंकी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें छोटेलाल, उसका पुत्र अजय उर्फ ननकाई और नवल किशोर व पूजा देवी पत्नी नवल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छोटे लाल और ननकाई को जेल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर ही धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

रात में ही शव पहुंचा दिया पोस्टमार्टम हाउस
पंचा की हत्या के बाद पुलिस ने कई ऐसे कदम उठाए जिससे उसकी नीयत पर संदेह हो रहा है। मसलन, इस हमले में पंचा की मौत हो गई थी तो उसकी पत्नी, बेटा और बहू घायल हो गए थे। इन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रात में ही पुरुष सदस्यों की गैर मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें