फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल-डीजल के अवैध भंडारण पर तीन के खिलाफ मुकदमा

Fri, 03 May 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। अमांव हाईवे पर रेस्टोरेंट के अंदर 2150 लीटर डीजल और 235 लीटर पेट्रोल का अवैध तरीके से भंडारण के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मई को कोतवाली क्षेत्र के अमांव हाईवे किनारे स्थित खाटू श्याम ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट में छापामारी की थी। जांच के दौरान ढाबा के अंदर एक कमरे से 2150 लीटर डीजल और 235 लीटर पेट्रोल टीम ने बरामद किया था। बरामदगी स्थल से तीन लोगों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

डीएम से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की रात को पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक भाष्कर मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा कौशांबी जिला अझुवानगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी आशीष कुमार, वार्ड नंबर 12 निवासी संदीप कुमार उर्फ आकाश व वार्ड नंबर दो के निवासी अग्निवेश पांडेय के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

कौशांबी के एक सफेदपोश के इशारे में ढाबे में चोरी डीजल-फरोख्त का खेल होने का पुलिस को पता लगा है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ढाबा संचालक के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें