फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज हत्या का पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर खदरिन निवासी रामकृपाल की पुत्री ललिता (21) की शादी 11 जून 2023 को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लाल का पुरवा निवासी इंद्रपाल के बेटे अर्जुन निषाद के साथ हुई थी। विवाहिता का शनिवार को फंदे से ससुराल में शव लटकता मिला था।
मामले में पिता ने पति, देवर पंचू, रामकेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये, बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आत्महत्या दर्शाने को शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

कमरे में पत्नी को पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटकता देखा। फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। सीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके से पिता व अन्य परिजन पहुंचे। पिता रामकृपाल ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसएसआई सत्यदेव गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अनुबंध के बाद दूसरे को बैनामा करने में सात पर मुकदमा
फतेहपुर। अनुबंध के बाद जमीन को दूसरे का बैनामे का सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी नरेंद्र कुमार शिवहरे ने बहुआ निवासी कृष्णा देवी, अभिमन्यु, हरीश, दिनेश शुक्ला, कानपुर चुन्नीगंज निवासी नरेंद्र कुमार, बादलपुर निवासी राजबहादुर, गाढ़ीवा निवासी छिटानी की पत्नी कुसुमा के खिलाफ धोखध्ड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन का अनुबंध के बाद कृष्णा देवी पक्ष ने दूसरे को बैनामा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें