फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पटेल नगर चौराहे पर बेकाबू हुई कार, मची खलबली

Sat, 04 May 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24- नहर कालोनी के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करती पुलिस
विज्ञापन


- क्रेन से टकराने के बाद कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे से नहर कालोनी गेट तक तेज रफ्तार क्रेन से टकराने के बाद ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत फल खरीद रहीं चार महिलाएं घायल हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने की बात बताई है। भीड़ जुटती देखकर चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार लहराती देखकर उन लोगों ने भाग कर जान बचाई। नहर कालोनी गेट के फुटपाथ पर तरबूज की दुकान के पास ई-रिक्शा खड़ा था। कार की टक्कर से रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा चालक दबने से घायल हो गया। तरबूज दुकानदार मोइन ने बताया कि बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है। कार एक विधायक के करीबी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें