फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से कार सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से शनिवार रात कार सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि भाई ज्ञानेंद्र और उसका बेटा शिवम, पौत्र विश्वदीप और निखिल शादी समारोह में शुक्रवार को शहर की ओर गए थे। समारोह से रात को घर लौट रहे थे।
बड़नपुर चौराहे के पास कार रोकी थी। तभी कार में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखकर ज्ञानेंद्र और निखिल को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विश्वदीप के पैर और शिवम के सिर में चोट आई हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी निवासी ट्रैक्टर मालिक राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें