फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थरियांव-असोथर मार्ग पर गड्ढे में फंसी कार, राहगीर परेशान

विज्ञापन
फोटो-01-सड़क के गड्ढे में घुसी कार। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। हसवा ब्लॉक के थरियांव-असोथर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार गड्ढे में फंस गई। पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में कार का अगला हिस्सा धंसने से चालक को काफी परेशानी हुई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकलवाया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक सड़क के दूसरे हिस्से में पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीण छोटू ठाकुर, राकेश लोधी, नवीन दीक्षित, अजय उर्फ छोटू मोदनवाल और सौरभ मोदनवाल ने अधिकारियों से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

फोटो-01-सड़क के गड्ढे में घुसी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें