फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

Sat, 02 Dec 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
मतगणना स्थल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिले की दोनों नगर पालिका परिषद की सीट सपा झटक ले गई।पांच नगर निकायों में तीन पर निर्दल का कब्जा रहा। भाजपा और बसपा को एक-एक सीट ही मिली। कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।
विज्ञापन


सपा ने सदर और बिंदकी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। सदर से नजाकत खातून और बिंदकी से मुन्नालाल चुनाव जीते। पिछले चुनाव में सदर सीट निर्दलीय के हाथ गई थी और बिंदकी कांग्रेस के पास। बाद में इन दोनों बीच कार्यकाल में सपा ज्वाइन कर लिया था। इस चुनाव में सपा ने अपना परचम लहरा दिया। नगर पंचायतों में निर्दल ने डंका बजाया। पांच में तीन किशनपुर, बहुआ और हथगाम का अध्यक्ष पद झटक ले गए।

किशनपुर से सुरेंद्र सोनकर, बहुआ से राजेश सिंह गौतम और हथगाम से फूल सिंह ने बाजी मारी। भाजपा केवल खागा नगर पंचायत अध्यक्ष की सिटिंग सीट बचा पाई। इस पर गीता सिंह को दूसरी बार विजय मिली। जहानाबाद सीट से बसपा की राबिया खातून ने बाजी मारी। पिछली बार यह सीट सपा के शाहीन हसन के पास थी।
विज्ञापन


ये दो बार से पंचायत अध्यक्ष थीं। इस बार बेटी समन हसन को मैदान में उतारा था, लेकिन वह हार गईं। किशनपुर सीट पिछली बार इस बार के विजेता सुरेंद्र सोनकर की मां सुशीला देवी के पास थी। बहुआ सीट पिछली बार निर्दल कमला देवी के पास थी। इस बार इनके पति बृजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भाजपा से चुनाव मैदान में थे लेकिन हार गए। हथगाम सीट पिछली बार भाजपा समर्थित महेंद्र यादव के पास थी। इस बार अनुसूचित जाति आरक्षण हो जाने से यह चुनाव नहीं लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें