फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: औद्योगिक क्षेत्र में कैंटीन, डिस्पेंसरी और फायर स्टेशन बनेगा

Thu, 08 Feb 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औद्योगिक क्षेत्र में डिस्पेंसरी बनाई जाएगी। फायर स्टेशन के लिए जमीन तलाश कर ली गई है, निर्माण जल्द शुरू होगा। श्रमिकों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की सहायता से किया जाएगा। ये निर्देश डीएम ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में बुधवार को संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के लिए उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त स्वतः रोजगार से समन्वय बनाकर समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण कराकर कैंटीन का संचालन कराएं। औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों के लिए डिस्पेंसरी का संचालन कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं यूपीसीडा के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। औद्योगिक क्षेत्र मलवां के लिए एक फायर स्टेशन बनाने के लिए भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है।
डीएम ने कहा कि नक्शा बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए और फायर स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराई जाए। औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय और शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिया कि बिंदकी कैंची में पुलिया का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। इस बैठक में सीडीए, उद्योग उपायुक्त चन्द्रभान सिंह, उद्यमी कुंवर मदन गांधी, गोविन्द बाबू टाटा, उद्यमी मनोज गांधी सहित अधिकारी एवं उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उद्यमी क्षय रोगी को ले गोद
डीएम ने उद्यमियों से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेने की अपेक्षा की। कहा कि क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उपचाराधीन रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराए ताकि क्षय रोगियों की विशेष देखभाल की जा सके जिससे पूर्णतया रोगमुक्त होकर अपना बेहतर जीवन यापन कर सके और जनपद टीबी मुक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें