फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझ

विज्ञापन
फोटो-10-लवकुश। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में परीक्षार्थी मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन के प्रश्नों को लेकर उलझे रहे। मुख्य विषय के प्रश्नों को हल करने में उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई। माइनस मार्किंग होने के कारण कुछ परीक्षार्थी चिंतित भी नजर आए। परीक्षा में कुल 2773 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,197 उपस्थित हुए और 1576 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 56.83 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक एएस इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय और महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और समय से कतारबद्ध होकर केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे। मुख्य विषय के प्रश्नों में अपेक्षाकृत आसानी रही। माइनस मार्किंग के चलते कई परीक्षार्थी उत्तरों को लेकर असमंजस में भी दिखे।
विज्ञापन





जीव विज्ञान के प्रश्न रहे सरल
अमेठी के रहने वाले परीक्षार्थी सूर्यभान सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलकर बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन रहे। मुख्य विषय जीव विज्ञान के प्रश्न हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। फिर भी पर्याप्त नंबर मिल जाएंगे। लिखित परीक्षा लगभग उत्तीर्ण होने की पूरी उम्मीद है।





राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अमेठी के रहने वाले परीक्षार्थी लवकुश ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न अधिक कठिन थे। मुख्य विषय के प्रश्न हल करने में भी खासी कठिनाई हुई है। घर में प्रश्नों का मिलान करने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

फोटो-10-लवकुश। संवाद

फोटो-10-लवकुश। संवाद

फोटो-10-लवकुश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें