पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह कार्यक्रम में बैठे पूर्व सैनिक व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में मनाया गया। अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
बुधवार को कार्यक्रम में चंद्रा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
60 एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने मुख्य अतिथि कर्नल फतेह बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि डा.वेदपति मिश्रा, ब्रिगेडियर कमल सिंह चौहान के आगमन पर गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों, विधवाओं को दो हजार रुपये की धनराशि प्रति पात्र की दर से वितरित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी सीमा पर तैनात वीर जवानों की वजह से ही चैन की नींद सो पाते हैं। इनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर चिकित्सा कैंप, मत्स्य व पशुधन विभाग के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर कर्नल विभयमान सिंह, कैप्टन श्याम नारायण, आरपी यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्रीराम शिवहरे व चीफ पेटी आफीसर फूल सिंह कछवाह को लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल टंडन ने सम्मानित किया।