शहर और ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को कालेज की जगह सिनेमा हॉल में वक्त गुजारते पुलिस की पकड़ में आए हैं। पुलिस ने जोड़ों का उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया है। इनकी पकड़ कालेज की ड्रेस से हुई है।
कटरा अब्दुल गनी रोड स्थित सिनेमा हाल के बाहर कोतवाली पुलिस ने दोपहर का शो छूटने के समय चेकिंग लगा दी। चेकिंग के दौरान कॉलेज की ड्रेस पहनी छात्राओं और उनके साथ मौजूद छात्रों को पुलिस ने हत्थे चढ़ा लिया। करीब आधा दर्जन ऐसे युगल पुलिस के हत्थे चढ़े। यह सभी की पुलिस के हाथ जोड़कर मिन्नते करते दिखे। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। यहां पर उनके परिजनों को बुलाया। परिजन अपने बच्चों की हरकतों से शर्मसार हो गए। कोतवाल आरएस सोनकर ने बताया कि कालेज ड्रेस में सिनेमा हाल के बाहर से छात्र छात्राओं को पकड़ा गया था। इसके बाद परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है।
झुलसी महिला की मौत
फतेहपुर। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला की छह दिन इलाज के बाद गुरुवार को मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर निवासी कल्लू की 45 वर्षीय पत्नी शकुंतला संदिग्ध हालातों में 17 जुलाई को झुलस गई थी। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी गुरुवार दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई।