आबूनगर उपकेंद्र में शिकायत दर्ज करते बिजली कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अस्ती इलाके में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर भोर पहर फुंक जाने से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर बाद दूसरे फीडर से आपूर्ति शुरू हो सकी। आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत अस्ती इलाके में लगा ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने से सुबह करीब पांच बजे फुंक गया।
मोहल्ले के मोहन, रोहित, शमीम ने आबूनगर उपकेंद्र में सूचना दी जिससे दोपहर करीब दो बजे दूसरे फीडर से आपूर्ति चालू की गई। इसी प्रकार मसवानी इलाके में बिजली का तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित रही।
एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति शुरू की जाएगी।