फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 26 Feb 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
माही मोटर्स वर्कशॉप की इसी बिल्डिंग के कमरे में लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर माही मोटर्स वर्कशॉप की बिल्डिंग के एक कमरे से अरुण सिंह तोमर (30) का शनिवार को फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



अरुण सिंह तोमर शहर के मुराइनटोला मोहल्ला निवासी सुल्तान सिंह का बेटा था। उसके  घर में कोई भी नहीं रहता था। सुल्तान सिंह भी कानपुर में कई माह से रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, वह स्मैक और गांजे का लती हो गया था। इसी वजह से पिता से भी उसका तालमेल नहीं था।


करीब तीन माह से लखनऊ चौराहा बाईपास स्थित टाटा कंपनी के माही वर्क शॉप में रह रहा था। शनिवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला था। कमरे में दोपहर को वर्क शॉप कर्मियों ने लाश पंखे के कुंडे से लटकी देखी। सूचना पर बाकरगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उसके पिता को खबर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें