फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक महाप्रबंधक से 20 को मिलेंगे व्यापारी, अधिक से अधिक व्यापारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में शाह व्यापार मंडल ने कस्बे में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई है। रविवार को हुई व्यापार मंडल की बैठक में 20 अगस्त को महाप्रबंधक रिजर्व बैंक कानपुर से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती सदस्यों की संख्या के साथ फ्रंटल इकाईयों के गठन पर निर्भर होती है। ऐसे में अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाकर संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाए। शाह व्यापार मंडल अध्यक्ष मो. इरफान ने कहा कि कस्बे में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा न होने के कारण व्यापारी और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
इस समस्या के निराकरण के लिए प्रबंधक रिजर्व बैंक से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापारियों ने कस्बे के अंदर बढ़ती मार्ग दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। इसपर कस्बे में ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सुभाष गुप्ता, शहादत अली, रमेश यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश मोदनवाल, सुरेश मोदनवाल, सनत गुप्ता, दीपचंद्र गुप्ता, इरशाद खान, अतुल गुप्ता, लल्लू पठान, हिम्मत लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें