फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Fri, 16 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े परिजन और लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के  लाठी मोहाल इलाके में एक व्यापारी ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस घरेलू वजह को घटना की वजह बता रही है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह उर्फ जानकी (36) लाठी मोहाल छीकन टोला वार्ड में रहते थे। उनकी लाठी मोहाल बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। भाई मान सिंह ने बताया कि महेंद्र नीचे के कमरे में रात को सोए थे। भाभी सुमन और बच्चे दूसरी मंजिल पर थे। सुबह भाभी जगाने पहुंची तो कमरे में महेंद्र को फांसी पर लटका देख चीखकर बेहोश हो गईं। चीख सुनकर परिवार के सभी लोग पहुंचे। फंदे से भाई को नीचे उतारा लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर बाकरगंज पुलिस पहुंची।

चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात पता चली है। इसी वजह से महेंद्र दूसरे कमरे में सोए थे। पत्नी सुमन की ओर से मिली तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें दिमागी उलझन से पीड़ित होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें