फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चित्रकूट मेले में लगाई गईं बसें पुराने रूटों पर चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाई दूज पर सुबह से ही ज्वालागंज रोडवेज बस स्टॉप पर यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की सुविधा के लिए चित्रकूट मेले में लगाई गईं बसों का पुराने रूटों पर संचालन फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टॉप से 113 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 27 बसें अनुबंध और 86 बसें निगम की दौड़ रही हैं। दिवाली के बाद भाई दूज में शहर से कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, बलिया, बांदा, रायबरेली, लालगंज, घाटमपुर, बिंदकी, अमौली के लिए महिलाओं ने रोडवेज बस का सहारा लिया। भाई दूज पर रोडवेज बस स्टॉप पर यात्रियों की के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते लिया।
विशेष रूप से भाई दूज के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया। कई रूटों पर सेवाएं बढ़ाई गईं। परिवहन सुरक्षा के इंतजाम त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान सीसीटीवी से निगरानी की गई। इसके साथ यात्रियों को कोई परेशानी हो पूछताछ केंद्र में दो से तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा में भी बढ़ोतरी देखी गई।
बस स्टॉप से यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जा है। जिस रूट पर ज्यादा भीड़ है। उस रूट पर ज्यादा बसें लगाई गई हैं, तो कुछ बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिंह, एआरएम, फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें