फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़

Sat, 29 Aug 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व जाने के लिए आज परिवहन विभाग के बस अड्डे पर लोगों की भीड़ लगी रही। परिवहन विभाग की बसें भी यात्रियों के लिए कम पड़ गईं। बसों के रुकते ही चढ़ने के लिए लोग बसों के पीछे भागते हुए नजर आए। आने वाली बसों में भी भीड़ इस कद्र थी कि यात्रियों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। हालांकि रोडवेज ने लोगों की सुविधा के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा सभी रूटों पर बसों संख्या बढ़ा दी है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए। मगर भीड़ की वजह से बसें कम पड़ गईं।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से 93 बजे चलती है, जिसमें 16 अनुबंधित व 77 बसें परिवहन विभाग की चलती है। रक्षा बंधन पर्व को लेकर विभाग ने बसों का ट्रिप बढ़ा दिया है, जिसमें लखनऊ, बांदा, कानपुर और इलाहाबाद की रूट वाली बसों के ट्रिप बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद भी शुक्रवार को बस अड्डा परिसर में बसों की अव्यवस्था नजर आई। यात्रियों को बस अड्डा परिसर में घंटो बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों की जानकारी के लिए पूंछताछ खिड़की में मुसाफिरों की लाइन लगी रही। बस अड्डे पर खड़ी रंजना सिंह  ने बताया कि सुबह दस बजे से बनारस जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी है। घंटो बाद भी बस नहीं आई है। एक बस आई है, जिसमें भीड़ की वजह से चढ़ नहीं पाई हूं। 12 बजे हैं बार-बार घर से भाई का फोन आ रहा है लेकिन बस नहीं मिल पाने के कारण से टेंशन हो रही है। उसकी जैसी और भी बहुत सी महिलाएं हैं, जिनको बस नहीं मिल पाने के कारण परेशान रहीं। एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व को लेकर वर्कशाप में खड़ी रहने वाली बसों के ट्रिप बढ़ा दिया गया है, जिससे सफर में मुसाफिरों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें