स्कूल बस की चेकिं करते यात्री कर अधिकारी जीएन मिश्रा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। स्कूली वाहनों की मानकों को लेकर चले अभियान में 345 वाहन अनफिट पाए गए हैं। एआरटीओ विभाग की ओर से स्कूलों के प्रबंधकों केे नोटिस जारी की गई है।
उन्हें मानक पूरे करने के बाद वाहनों को चेक कराने की बात कही गई है। यात्री कर अधिकारी जीएन मिश्रा ने बताया कि मानक पूरा न करने पर बसों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद में मानक विहीन बस से छात्र की मौत के बाद परिवहन आयुक्त के आदेश पर एआरटीओ विभाग ने स्कूली वाहनों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया।
एआरटीओ प्रशासन अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि प्रबंधकों केे नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन का मौका दिया गया है। वाहन दुरुस्त कराने के बाद प्रबंधक कार्यालय में दिखाएगें।
ऐसा नहीं करने पर वाहनों को सीज किया जाएगा।