फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ब्रेक लगाने से श्रद्धालु भरी बस ट्रक में घुसी, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर वाहनों के रेले में तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से महाकुंभ श्रद्धालुओं की बस टकरा गई। बस में सवार 40 श्रद्धालुओं में 20 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में 13 घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने डायवर्जन कर यातायात बहाल कराया। वाहनों के हटने के बाद पूरी तरह से यातायात दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के सामने हादसा हुआ। हादसे में गुजरात प्रांत अहमदाबाद जिला अमीरगढ़ थाने के इकबालगढ़ी निवासी अमृत की पत्नी रोशनी, मेला की पत्नी भूरीबेन, किंजर परमार, विक्रम की पत्नी भावना, मोहम्मद सिंह की पत्नी उसावा, विजय पटेल व उनकी पत्नी मेघा, रतनसेन की पत्नी केशरबेन, रमेश की पत्नी सुशीलाबेन, रेखा पटेल, लक्ष्मी बेन, चालक जहांगीर खान व खलासी प्रभात समेत 20 लोग घायल हुए। चालक जहांगीर खान ने बताया कि हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव था। उसकी बस बीच में थी। दाएं और बाएं साइड कारों की कतारें लगी थीं। सभी वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। उसने भी ब्रेक लगाई। घिसटते हुए बस ट्रक में जा भिड़ी। हादसे के समय कुछ यात्री सो रहे थे। यात्री एक दूसरे पर जा गिरे। आगे की सीटों पर बैठे अधिकांश लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर कोतवाली और एनएचएआई की टीम पहुंची। घायलों को निकालने के बाद क्रेन व जेसीबी से वाहनों को हटवाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसे में सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्हें दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें