फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी होली नहीं मनाएंगे, विरोध जारी

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चौक में धरना-प्रदर्शन करते सराफा कारोबारी
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से सराफा कारोबारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में लगातार प्रदर्शन जारी है। सराफा व्यापारियों ने अब होली न मनाने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगे जब तक नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


चौक इलाके में धरना प्रदर्शन करते हुए सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर शोषण किया है। पूरे देश में इस काले कानून का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। कहीं ट्रेन रोकी गई तो कहीं अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया।

जब तक यह कानून सरकार वापस नहीं लेती आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। स्वर्णकार विकास परिषद के जिलाध्यक्ष उमेश सोनी ने कहा कि काले कानून के लागू होने के बाद बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सर्राफा व्यवसायी कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, राजा, राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें