फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिनीत कुमार को सौंपा।
पार्टी के पदाधिकारी नहर कॉलोनी से रैली के रूप में कलक्ट्रेट तक पहुंचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष दीप गौतम ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बयान काे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उनके शब्दों से बहुजन समाज के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इस मामले में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा कर उचित कदम उठाया जाए। बाबा साहेब के प्रति गहरी संवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। इस मौके पर मुरलीधर गौतम, मुन्नालाल गौतम, संदीप जडेजा, रामबहादुर गौतम, शगीर खान, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद