कलक्ट्रेट के अंबेडकर पार्क में नए जिलाध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत करते बसपाई। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बसपा ने साढ़े पांच महीने में जिलाध्यक्ष बदल दिया है। सोमवार रात हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम को फिर से जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके पहले सीताराम डेढ़ साल से ज्यादा समय तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं जिलाध्यक्ष रहे विवेक माधुरे गौतम को प्रयागराज मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
कलक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके बसपा ने नए जिलाध्यक्ष और मंडल सेक्टर प्रभारी का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम और मंडल सेक्टर प्रभारी विवेक माधुरे गौतम ने मिलीं जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने का भरोसा दिया।
सेक्टर प्रभारी नीरज पासी, राजेश अंबेडकर व विनोद गौतम ने दोनों जिम्मेदार पदाधिकारियों को संगठन के लिए और अच्छा काम कर दिखाने का भरोसा दिलाया।
नए जिलाध्यक्ष ने कहा वह मई 2016 से फरवरी 2018 तक वह जिलाध्यक्ष पद पर काम चुके हैं। इस मौके पर श्राश्वत गर्ग, प्रवेश कुमार गौतम, मान सिंह लोधी, भानू गौतम भी मौजूद रहे।