बसपा के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में गुरुवार को मनोनीत पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस बीच संकल्प लिया गया कि बसपा सुप्रीमो को सत्ता में फिर से काबिज कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने जिले के संगठन को महीने भर में बूथ से सेक्टर तक मजबूत बनाने का दम भरा।
इस सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष सुनील गौतम व बनारस के जोनल कोआर्डिनेटर बनाए गए पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने एक महीने में संगठन को हर स्तर से ताकतवर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहन जी मायावती ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर निभाएंगे। उन्हें विश्वास है कि कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी का सहभागी बनेगा। कार्यक्रम में मनोनीत जिला महासचिव सुरिजपाल रावत, इलाहाबाद मंडल के जोनल को-आर्डीनेटर राम कृपाल सोनकर, मंडल कोआर्डिनेटर रमेश चंद्र पासवान का भी गर्मजोशी से इस्तकबाल हुआ। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, समीर त्रिवेदी, जितेंद्र लोधी, दिनेश खलीफा, विकास त्रिवेदी, सुशील सिंह चंदेल, राजेश पासवान, बुद्धराज धाकड़ी, शिवाकांत तिवारी, केशनपाल पासवान, राम नारायण निषाद, विनोद गौतम, संगीता राजपास मुख्य रूप से मौजूद रहे।