बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की बुधवार दोपहर भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रोहित तिवारी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
अशोक नगर निवासी रोहित तिवारी बीएससी के छात्र थे। वे अपने गांव सेवरामऊ किसी काम से गए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। गाजीपुर राधानगर मार्ग में ससुर खदेरी नदी पुल पर उनकी बाइक स्कूटी से भिड़ गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाया। तब तक रोहित की मौत हो गई। स्कूटी सवारों को ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां पर घायल गोरे चौरसिया पुत्र मुन्ना निवासी गाजीपुर की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने उसे रीजेंसी में भर्ती कराया है। वहीं स्कूटी सवार के साथी सोम सिंह को मामूली चोंटे आई हैं। गोरे चौरसिया की गाजीपुर में परचून की दुकान है। वह मोबाइल ठीक कराने साथी के साथ शहर गए थे। एसएसआई मुमताज खान ने बताया कि रोहित कान में लीड लगाए हुए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद रोहित की जान बच जाती।