फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: मंगेतर के साथ घूमने निकली थी लड़की, 3 लड़कों ने बंधक बनाया, फिर दुष्कर्म किया और UPI से लिए ₹2500

Mon, 27 Apr 2026 10:25 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कोल्डड्रिंक पीते समय आए युवक धमकाकर दोनों को जंगल ले गए। विरोध करने पर मारपीट भी की। खागा पुलिस के सुनवाई न करने पर दोनों ने एसपी कैंप कार्यालय पहुंच शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती को जंगल में तीन युवकों ने बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया। विरोध पर दोनों की पिटाई की गई। एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के मोबाइल से 2500 रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर लिए। खागा पुलिस के सुनवाई न करने पर रविवार को युवक मंगेतर के साथ एसपी कैंप कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा। एसपी के आदेश पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


थरियांव क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हो चुकी है। युवक ने बताया कि वह 24 अप्रैल को खागा बाजार गया था। यहां मंगेतर को बुलाया। मंगेतर को घुमाने के बाद उसे उसकी मौसी के घर खागा कोतवाली के एक गांव छोड़ने जा रहा था। रास्ते में करीब सुबह 10:30 बजे कुटीपर नहर पुलिया के पास दोनों कोल्डड्रिंक पी रहे थे। तभी एक युवक पहुंचा। कुछ देर बाद उसने दो साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों डरा-धमकाकर उन्हें जंगल ले गए। युवकों ने दोनों की जबरन अश्लील फोटो और वीडियो बनाए।
Trending Videos

वीडियो और फोटो वायरल की धमकी दी
मंगेतर के साथ तीनों ने छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल की धमकी दी। मंगेतर को जंगल में कुछ दूरी पर एक युवक साथ ले गया। यहां तीन घंटे तक बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। एक युवक ने जबरन वीडियो भी बनाया। इसमें कहलाया कि हमने तुम्हारे के साथ कुछ नहीं किया है। तीनों ने युवक के यूपीआई से ललित नामक व्यक्ति के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। करीब दोपहर डेढ़ बजे दोनों को धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद दोनों दहशत में रहे। 24 अप्रैल की रात 1076 पर सूचना दी गई। दूसरे दिन मंगेतर को लेकर युवक थाने पहुंचा।

 

पुलिस ने दर्ज किए बयान
थाने में पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाने के नाम पर पूरे दिन बैठाए रखा। इसके बाद रविवार को भी दोनों थाने पहुंचे। कई बार युवती और युवक के पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोनों शाम को एसपी के पास कैंप कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे।

 
विज्ञापन

सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच खागा कोतवाल कर रहे हैं। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि लड़की और लड़के का वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें