फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Sat, 17 Jun 2017 12:31 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते एसआई सुभाष सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के पास गुरुवार रात बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा कानपुर हैलट में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी छोटेलाल का बेटा शिवशरण (30) गुरुवार को बुआ सुंदरमती व फुफेरी बहन नीतू के साथ लोहारपुर गांव के पास दुर्घटना का शिकार हुआ था। परिजन शिवशरण को जिला अस्पताल लाए थे। देर रात आराम मिल जाने के बाद उसे बोलेरो से घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल से छोटेलाल का बड़ा बेटा रामशरण(32) व छोटा देवशरण(28) बाइक से गांव लौट रहे थे।

खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर सानी पश्चिमी बाईपास पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने रामशरण को मृत घोषित कर दिया। देवशरण को कानपुर हैलट रेफर किया गया। उधर, खागा पुलिस ने रूट डायवर्जन कर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


इनके पास पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। घटना से पिता छोटेलाल बेसुध रहे। उन्होंने बताया कि बेटे रामशरण की पत्नी आशा और चार बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है। दोनों बेटे अपने भाई का इलाज कराने आए थे, खुद दुर्घटना का शिकार हो गए।

कुचल गए थे पैर
फतेहपुर। ट्रक से हुए हादसे में सिर में चोटों के साथ ही रामशरण के पैर कुचल गए थे। वहीं देवशरण के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। देवशरण हेलमेट लगाए होता तो सिर में चोटें कम लगतीं। इससे हालत गंभीर होने की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें