फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार बहनोई और साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने रविवार शाम बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई और साले की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से महिला को कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। कार और चालक को पुलिस हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी महफूज आलम (25) बहनोई जूहिलाल काॅलोनी निवासी साबिर अली (36) व बहन उजमा को लेकर बाइक से शहर में छोटी बहन के लिए रिश्ता देखने आए थे। बाइक सवार शाम को घर लौट रहे थे।
मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बहनोई व साले को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को कानपुर हैलट रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि कार थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें