फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्राइवेट बस की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हुसैनगंज। प्राइवेट बस की टक्कर से शनिवार रात बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसे में भाई की मौत हो गई। उसकी बहन की हालत गंभीर है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक मीरपुर निवासी रामजियावन का पुत्र अरविंद लोधी (28) बहन सावित्री को छोड़ने बाइक से ससुराल हुसैनगंज थाने के रेहरा गांव जा रहा था। सावित्री चचेरी बहन की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले मायके आई थी।
लखनऊ रोड पर बाइक सवार थानाक्षेत्र के चौफेरवा के पास पहुंचे थे। पीछे से प्राइवेट बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में घायल सावित्री को भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कृषि व शटरिंग काम में मजदूरी भी करता था। वह दो भाई, चार बहनें हैं। हादसे से मां कलावती और पत्नी रीता का हाल बेहाल हो गया। उसका एक पुत्र आशू व पुत्री माही है। प्रभारी निरीक्षक रामकेवल पटेल ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें