हुसैनगंज। एक दशक से टूटी नहर पुलिया की रेलिंग को सिंचाई विभाग ने बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों ने खुशी जताई है।
अमर उजाला में छह फरवरी को खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग ने पुलिया की टूटी रेलिंग को संज्ञान में लिया और टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
रामगंगा नगर से निकले खागा रजबहा पर बिलंदा हाईवे से पिलखिनी मार्ग के बीच में पड़ने वाली इस पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग टूटी हुई थी।
इस कारण राहगीरों को हमेशा हादसे का भय बना रहता था। इस पुलिया से होकर मकनपुर, धरमदासपुर, पिलखिनी गांव के लोगों का आवागमन होता है।
अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिया की टूटी रेलिंग बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। एक हफ्ते में रेलिंग का काम पूरा हो जाएगा।
उमरपुर गाँव के पास की पुलिया की रेलिंग बनाते मजदूर। संवाद- फोटो : FATEHPUR