फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि दर्शन को गई युवती लापता, अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिवरात्रि पर तांबेश्वर मंदिर जाने के लिए घर से निकली युवती लापता हो गई। परिजनों ने तलाश के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती 11 मार्च को घर से निकली थी। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को पिता ने बेटी के अपहरण की पुलिस को तहरीर दी।
परिजनों ने खोजबीन के बाद गांव के छैला उर्फ रामबाबू, शिवा, राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से युवती का सुराग लगाने में जुटी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें