फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 1.05 करोड़ रुपये से 50 नंबर पुल की होगी मरम्मत

Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के राधानगर से शादीपुर को जोड़ने वाले 50 नंबर ओवरब्रिज की मरम्मत एक करोड़ 5 लाख रुपये से की जाएगी। ओवरब्रिज के एक्सटेंशन ज्वाइंट के गैप को दुरुस्त करके कंपन की खामी दूर की जाएगी। इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के 50 नंबर पुल से बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज के जर्जर हो चुके एक्सटेंशन ज्वाइंट की प्लेट ढीली होने और सतह पर असमानता के चलते कई दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं कई भारी व बड़े वाहन फंस जाते हैं। रात में ज्वाइंट घातक साबित होते हैं। पुल पर भारी वाहनों के आवागमन के दौरान कंपन से राहगीरों को हादसे का डर सताता रहता है। इसे लेकर डीएम रविंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निरीक्षण करके प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। उस प्रस्ताव को लेकर पहले कुछ खामियां होने के कारण टेंडर निरस्त हो गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने खामी दूर करके एक करोड़ पांच लाख रुपये का रिटेंडर किया है। पीडब्ल्यूडी विभाग प्रांतीय खंड एक के जेई मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि रिटेंडर किया जा चुका है। प्रक्रिया पूरी होेने बाद मई माह में ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें