फोटो-26-रेलवे स्टेशन पर नवजात को स्तनपान करोन के लिए बनाया गया चेंबर। संवाद
- फोटो : स्वयं
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन पर नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए माताओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे की ओर से एक विशेष ब्रेस्ट फीडिंग रूम तैयार किया गया है। यहां माताएं अपने बच्चों को बिना किसी झिझक के आराम से स्तनपान करा सकेंगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान माताओं को सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने में कई दिक्कतें होती थीं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित और आरामदायक जगह बनाई गई है। इसमें कुर्सी, टेबल और सफाई की पूरी व्यवस्था मौजूद रहेगी।
यह सुविधा छोटे बच्चों को लेकर यात्रा करने वाली माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी। इससे उनकी यात्रा और भी सुविधाजनक बनेगी।
फोटो-26-रेलवे स्टेशन पर नवजात को स्तनपान करोन के लिए बनाया गया चेंबर। संवाद- फोटो : स्वयं