मोबाइल दुकान में हुई चोरी की जानकारी देता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
शटर का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल की दुकान से शनिवार रात हजारों का माल चुरा लिया। घटना से इलाकाई व्यापारियों में हड़कंप है। व्यापारियों ने चोरी का जल्द से जल्द से खुलासा करने की मांग की है।
जयराम नगर निवासी संदीप सिंह की मोबाइल शॉप जयराम नगर चौराहे पर है। देर रात दुकान में तालाबंद कर घर गए थे। रविवार सुबह टहलने निकले एक मित्र ने संदीप को दुकान का शटर खुला होने की खबर दी। यह सुनकर संदीप पांच बजे दुकान पहुंचे। शटर उठाते ही होश उड़ गए। दुकान का सारा माल बिखरा पड़ा था। सारे मोबाइल गायब और गुल्लक का लॉक टूटा पड़ा था। बाद में वारदात के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।
तहरीर में 15 मोबाइल सेट लावा कंपनी, सैमसंग कं पनी के दस मोबाइल सेट, रेंज कंपीन के पांच मोबाइल, कार्बन कंपनी के पांच मोबाइल 50 हजार कीमत के चोरी हुए है। वहीं गोल्लक से छह हजार रुपये की नगदी पार की गई है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।