फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यापारी नेता के बेटे की मौत...

विज्ञापन
मोहम्मद कैफ की फाइल फोटो - खागा एक्सीडेंट - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा में बाइक से बहेरा चौकी से खागा लौट रहे व्यापारी नेता के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गोपालपुर गांव के सामने हुआ। सामने से आ रहे एक पिकप ने उसकी बाइक में टक्कर मारी और भाग निकला। हादसे के बाद परिजन किशोर को कानपुर ले गए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खागा कस्बे के गांधी पार्क निवासी रशीद अहमद खागा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में उपब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। उनका पुत्र मो. कैफ (16) कक्षा नौ का छात्र था और गुरुवार को बाइक से बहेरा चौकी गया था। शाम को वापस आते समय करीब चार बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने खागा की ओर से जा रहे एक पिकप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और निकल गया।
स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और कैफ को लेकर कानपुर चले गए। वहां निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। व्यापार मंडल के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई तो लोग रशीद अहमद के घर सांत्वना देने पहुंच गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व अन्य ने इस पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें