फतेहपुर। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाॅल का निर्माण किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने इस कार्य के लिए 6.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। पहली किस्त के रूप में 3.38 करोड़ की राशि पहले ही जारी कर दी गई है।
इस योजना के तहत कुल 7,680 रनिंग मीटर बाउंड्रीवाॅल का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ, लतीफपुर, दानियालपुर, अमिलिहालाल, अलादातपुर, उदयीसरांय, रुहेलापुर, बिझौली, एरई, चक्की, महना, टेनी, आदमपुर सैंबसी, पहाड़ीपुर, बंथरा, सिठियानी, डीघ, देवलान और अंदौली सहित सभी चिह्नित विद्यालयों में शुरू हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार, पहली किस्त से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दूसरी किस्त भी शीघ्र जारी की जाएगी।