फतेहपुर। मेला देखने जा रही युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवती को गाली गलौज कर पीट दिया। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह आठ सितंबर की शाम पड़ोसी गांव में मेला देखने जा रही थी। रास्ते में गांव के दारा सिंह उर्फ श्रीराम ने उसे पीछे से पकड़ लिया।
इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। दुष्कर्म करने के लिए उसे जंगल में घसीटकर ले जाने लगा। विरोध करने पर घूसों से पीट दिया। इसके बाद भाग गया। परिजन को उसने आपबीती बताई। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी मंगलवार से लापता है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी कास्मेटिक की दुकान है। पुत्री बुधवार को दुकान खोलने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छीछा गांव निवासी देवेंद्र पुत्री को अपहृत करके ले गया है। प्रभारी निरीक्षक आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।