फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: माफिया से प्लॉट खरीद बनाया मकान, नगर पालिका ने गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका और राजस्व टीम ने बुधवार की शाम भारी पुलिस बल के साथ सरकारी जमीन पर बना भवन ध्वस्त करा दिया। कुछ जमीनों पर भरे नींव को भी ध्वस्त किया गया। एक भवन का आंशिक हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। इसे भी नगर पालिका नोटिस दे चुकी है।
विज्ञापन

होली के पहले नगर पालिका ने 19 बीघे सरकारी जमीन खाली कराई थी। इस जमीन पर कुछ माफिया कब्जा करके प्लॉटिंग कर रहे थे। कई लोगों ने जमीन खरीद कर नींव भी भरवा दी थी। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से सभी नींव ध्वस्त करा दिया। एक पूरा भवन सरकारी जमीन पर बना मिला। भवन स्वामी को 18 मार्च तक मकान गिराने का नगर पालिका ने नोटिस दिया था। समय पूरा होने पर बुधवार को यह पूरा भवन धराशाई करा दिया गया। इसी जमीन पर एक नगर पालिका कर्मचारी का आंशिक मकान बना है। इसका आंशिक भाग नगर पालिका गिराने की तैयारी में है।
नगर पालिका ईओ रवींद्र कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन एक-एक इंच खाली कराई जाएगी। एक मकान का आंशिक हिस्सा अभी सरकारी जमीन पर बना है। इसे भी खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें