फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला लगा गरीब बच्चों को बांटी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए बजरंग दल ने पुस्तक मेले का आयोजन किया। इसमें जरूरतमंद छात्रों को निशुल्क पुस्तकें बांटी गईं। रविवार को मेले का शुभारंभ बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने किया।
विज्ञापन

नगर के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका में बजरंग दल ने पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। प्रांत संयोजक ने बताया कि बजरंग दल के सहयोगी संगठन छात्र संपर्क विभाग ने पूरे प्रदेश में एक साथ रविवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया है। इसमें जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पुस्तकें बांटी जा रही हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पास आउट छात्रों और उनके अभिभावकों से पुस्तकें एकत्रित कीं।
पुस्तकें अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को दी जा रही हैं, जिससे कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह पाये। जिला संयोजक शैलेश सिंह ने कहा कि सात दिन तक पुस्तक मेला चलेगा। जिन बच्चों को पुस्तकों की जरूरत हो, वह पुस्तक मेला पहुंचकर किताबें ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रिका दीक्षित, जिला सह मंत्री राजा अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक महेश प्रजापति, जिला छात्र संपर्क प्रमुख हर्षित द्विवेदी, नगर संयोजक उदयादित्य, नगर सह संयोजक दिलीप, नवरत्न, आदर्श चौहान, शिवांशु ओमर, जतिन, दीपक, सत्यम, मयंक, अजय कश्यप, विशाल गुप्ता, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें