फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौथी लेकर जा रही बोलेरो चलती बस से भिड़ी, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर पेट्रोल पंप के पास आगे जा रही बस में मंगलवार भोर पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कानपुर दादानगर नौरैयाखेड़ा से चौथी लेकर बोलेरो सवार जाफरगंज थाना क्षेत्र के सरायं गांव जा रहे थे। बिंदकी कस्बे के ललौली रोड फरीदपुर मोड़ के पास हादसा हुआ। हादसे में बोलेरो सवार कानपुर नौरेयाखेड़ा दादानगर निवासी रामचारी की पत्नी राजकुमारी(60), आकाश की पत्नी बीना देवी (21), अर्जुन की पुत्री शिवन्या (05) व जाफरगंज थाने के सरायं निवासी नीरज (25) व उसकी पत्नी राधा (24), पुत्र हिमांशु (07), पुत्री अंशिका (छह माह), संजय का पुत्र प्रियांशु (07), रामआसरे की पुत्री पुष्पा देवी (22) घायल हो गए। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल राजकुमारी को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। इनके साथ दूसरे वाहन में भी लोग थे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें