फतेहपुर। भूमि विवाद में कांग्रेस व भाजपा नेता पक्षों के बीच मारपीट, बलवा मामले में कांग्रेस नेता पक्ष से 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, दूसरे पक्ष की भी रात तक रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।
सदर कोतवाली के पृथ्वीपुरम इलाके में 12 फरवरी को विवादित भूमि को लेकर दो पक्ष भिड़े थे। कांग्रेस नेता राजीव लोचन निषाद के अधिवक्ता पिता सूर्यबली निषाद की ओर से बीजेपी नेता व अभिषेक व उनके समर्थकों विपिन पटेल, भूरी, अखंड प्रताप सिंह, अजीत, राघवेंद्र सिंह चौहान व नौ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि हमलावर अवैध शस्त्र, लाठी, डंडा, सरिया से लैस होकर कई वाहनों से आए थे।
निर्माणाधीन मकान पर कब्जे के लिए उन लोगों को गाली गलौज की। विरोध पर पौत्र अंशुमान निषाद, हिमांशु निषाद, दिव्यांशु निषाद, सुधांशू निषाद को पीटकर घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव में बेटे राजीव लोचन निषाद पर हमला किया। उधर, दूसरे पक्ष के शुभम वर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की भी दर्ज की जाएगी।