फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सो निहाल सतश्री अकाल की रही गूंज

Sun, 08 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हरिहरगंज में सिखों के जत्थे का स्वागत करते व्यापारी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव का आयोजन जारी है। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर अमृत साहब से पटना साहब गुरुद्वारा पहुंचे एक जत्थे का वापसी पर हरिहरगंज में युवा व्यापारी नेता मनोज घायल ने पंज प्याराें का धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान सिखों में उत्साह रहा।\
विज्ञापन



स्वागत के दौरान मनोज घायल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह त्याग और बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। युवा अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव, तनुज प्रिय जीतू ने कहा कि जब देश कठिनाइयों से गुजरा तो सिख समाज ने देश हित के लिए संघर्ष किया। गुरुगोविंद सिंह के जन्मस्थली बिहार के पटना साहिब में माथा टेककर लौट रहे जत्थे ने हरिहरगंज स्थिति गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास की। स्वागत के दौरान सिखों ने एक स्वर से बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए।

इस मौके पर ज्ञानी गुरु बचन सिंह, संतोष सिंह, नरिंदर सिंह रिक्की, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, अंबर अलवी, मनीष पटेल, मनोज शिवहरे, संजय लाला, गिरजेश श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, राम नरेश गुप्ता, रवींद्र पटेल, रोहित, मोनू पांडेय, राजकुमार सिंह, मणि प्रकाश दुबे, सुरेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सरदार सेठी, पपिंदर सिंह, दर्शन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें