फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिंद नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद जाल में फंसा मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-02-अगंद। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के नहरामऊ गांव में रविवार को रिंद नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब 24 घंटे बाद सोमवार को उसका शव मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा मिला।
विज्ञापन

नहरामऊ गांव निवासी अंगद निषाद (23) रविवार दोपहर जाल लेकर रिंद नदी में मछली पकड़ने गया था। शाम चार बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देर रात तक खोजबीन के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
सोमवार सुबह दोबारा नदी में तलाश शुरू की गई। सुबह करीब 11 बजे उसी स्थान पर अंगद का शव जाल में फंसा मिला जहां वह मछली पकड़ रहा था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।

फाइल फोटो-02-अगंद। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें