फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना में नहाने गए किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
फोटो-02- फाइल फोटो आदित्य । स्रोत परिजन - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
विज्ञापन
किशनपुर। साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने गया किशोर मंगलवार को संदिग्ध हालत में लापता हो गया। बुधवार सुबह नदी किनारे उसका शव मिला। परिजन ने किशोर के साथ गए दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने से मौत मान रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरौली गांव के मुसरहा निवासी रामशंकर तिवारी का पुत्र आदित्य (14) कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार सुबह वह गांव के तीन दोस्तों के साथ बाइक से यमुना नदी में स्नान करने गया था। दोपहर करीब 11 बजे उसके तीनों दोस्त घर लौट आए लेकिन आदित्य नहीं पहुंचा। पूछताछ पर दोस्तों ने परिजन को बताया कि वह गांव के दुर्गा मंदिर के पास बाइक से उतर गया था और उनके साथ नदी नहीं गया।
परिजन देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद किशनपुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बुधवार सुबह एकडला घाट किनारे मल्लाहों ने नदी में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजन ने शव की पहचान आदित्य के रूप में की।
विज्ञापन

पिता रामशंकर तिवारी ने आरोप लगाया कि आदित्य का मोबाइल भी साथियों ने गायब कर दिया था। इससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। उनका कहना है कि साथी लगातार गुमराह करते रहे। आदित्य परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं चर्चा है कि नदी में खेलकूद के दौरान दो दोस्त मजाक में आदित्य पर चढ़ गए। इससे वह गहरे पानी में डूब गया।
प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। साथ गए लड़कों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किशोर का मोबाइल जंगल से बरामद हुआ है।

फोटो-02- फाइल फोटो आदित्य । स्रोत परिजन- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें