फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र का हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-24-विपिन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बिंदकी। कानपुर के काकादेव थाने के पांडुनगर स्थित एक अकादमी के हॉस्टल में एनडीए की तैयारी कर रहे सेलावन गांव निवासी छात्र का शव कमरे में पंखे से लगे फंदे से लटकता मिला। परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी जगराम पाल का बेटा विपिन पाल (20) कानपुर में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। काकादेव पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी।
परिजन ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। परिजन ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता पंक्चर की दुकान चलाकर अपने होनहार बेटे को पढ़ा रहे थे और उसे कुछ बनते देखना चाहते थे। विपिन की मौत से पिता का सपना टूट गया है।

फाइल फोटो-24-विपिन। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें