फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निचली गंगा नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव के पास बुधवार दोपहर निचली गंगा नहर में करीब 45 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक ने पीली शर्ट, काली पैंट और सफेद बनियान पहन रखी थी। गले में हरे-लाल पट्टीदार सफेद अंगौछा बंधा था। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।
शरीर पर चोट के निशान होने की भी आशंका है। पुलिस तीन दिन तक शव की शिनाख्त का इंतजार करेगी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें