फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब में डूबे युवक का शव उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। मछली पकड़ने निकले युवक का करीब 18 घंटे बाद बुधवार को तालाब में शव उतराता मिला। थाना क्षेत्र के सराय इदरीश गांव निवासी दिनेश कुमार लोधी (32) मछली पकड़ने घर से मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे निकला था। घर न पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश की। ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे बंधवा तालाब में शव उतराता देखा। साथ ही तालाब किनारे दिनेश का मछली पकड़ने का कांटा और अन्य सामान पड़ा था। दिनेश अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तालाब किनारे पैर फिसलने से युवक की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें