अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार सदर अस्पताल के रक्त कोष में शिविर लगने जा रहा है। शिविर में किसी भी संगठन या फिर कोई व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान करके अपना नाम महादानियों की फेहरिस्त में शामिल करा सकता है।
आपको पता है कि आपका एक प्रयास खून के संकट से पड़ी किसी की जिंदगी को रोशन कर सकता है।
अमर उजाला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार की एक और मुहिम का आगाज बुधवार सुबह 10 बजे से होगा। दोपहर दो बजे तक इस शिविर में आकर स्वैच्छिक रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदाता एक बार का दान, चार जिंदगी को सलामत करता है।
यही वजह है कि रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सबका मकसद दूसरों की जिंदगी को खून की कमी से सलामत रखना है।