फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर से गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन

उधर, दूसरी बाइक का चालक भी लहूलुहान हो गया। बाइक सवार दो अन्य साथी मामूली चुटहिल हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को सदर अस्पताल भेजा।
थानाक्षेत्र के पमरौली गांव निवासी गंगाराम यादव (44) मंगलवार की सुबह किसी काम से पत्नी आशा (33) के साथ फतेहपुर आए थे। सुबह साढ़े नौ बजे काम निपटाकर वह वापस गांव को चल दिए।
फुलवामऊ गांव के पास फतेहपुर की ओर जा रही बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। यह बाइक थाना क्षेत्र के ही डुंडरा गांव के रहने वाले अमर यादव का बेटा सोनू (22) चला रहा था। जिसके साथ आदर्श श्रीवास्तव व दीपक कुमार भी थे। टक्कर इतनी तेज थी कि गंगाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आशा, बाइक से नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन

दोनों बाइकें काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशा और सोनू को सदर अस्पताल भिजवाया। सोनू के दोस्त आदर्श श्रीवास्तव (26) व दीपक कुमार (24) को मामूूली चोटें आईं।
विज्ञापन

थानेदार कमलेश पाल यादव ने बताया कि मृृतक ने हेलमेट लगा रखा था। बाइकों की आमने सामने टक्कर होने से सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से गंगाराम की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार के पास से हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें