बहुआ ब्लाक प्रमुख कक्ष में ब्लाक प्रमुख का निखा गया नाम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ब्लाक प्रमुख कार्यकाल के करीब एक साल बाद बहुआ प्रमुख संतोष पासवान का नाम कार्यालय में नाम दर्ज किया गया है। कार्यालय में कुर्सी लगा दी गई है। अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख का नाम व मोबाइल नंबर याद करना शुरू कर दिया है। अभी तक प्रतिनिधियों को ही अधिकारी ब्लाक प्रमुख बता रहे थे।
अमर उजाला में ब्लाक प्रमुख की खबर को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद कार्यालय की दीवार पर पेंट से संतोष कुमार प्रमुख क्षेत्र पंचायत लिखवाया गया। बता दें कि बहुआ ब्लाक प्रमुख संतोष कुमार पासवान ने जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को प्रार्थना पत्र देकर अधिकार के साथ अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। प्रभावशाली द्वारा ब्लाक प्रमुख के डोंगल छीनने का आरोप लगाया था।
ब्लाक प्रमुख संतोष कुमार पासवान ने बताया कि आरक्षित सीट पर भी प्रभावशाली लोग अपना कब्जा जमाए हुए हैं। मजदूर और दबे कुचले लोगों को काम नहीं करने दे रहे हैं।
बीडीओ लालजी यादव व लेखाकार फुरकान अहमद ने बताया था कि क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक 21 जुलाई 2021 को हुई थी। इसमें आठ करोड़ 85 लाख लागत के 177 कार्यों के प्रस्ताव पास हुए थे। 30 कार्य चल रहे हैं और 12 पूरे हो चुके हैं।
एक करोड़ 35 लाख का भुगतान भी हो चुका है। अभी एक माह पहले पांच लाख का भुगतान हुआ था। सवाल यह है कि आखिर डोंगल ब्लाक प्रमुख संतोष पासवान के पास नहीं है तो एक करोड़ 35 लाख का भुगतान किसने व कैसे किया।